शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bombs placed at 6 locations in mumbai, traffic police receives a threat message
Last Updated : शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (09:29 IST)

ट्रैफिक पुलिस को मिली मुंबई में 6 स्थानों पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

mumbai news in hindi
Mumbai news in hindi : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 6 स्थानों पर बम रखे होने की धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। महानगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। 
 
मीडिया खबरों के अनुार, मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा संदेश मिला। इसमें कहा गया है कि मुंबई भर में 6 स्थानों पर बम रखे गए हैं। मैसेज के बाद मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां सतर्क हैं।
 
बताया जा रहा है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप नंबर पर ये मेसेज आया था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सिटी पुलिस और क्राइम ब्रांच ATS को भी इसकी सूचना दी।
 
उल्लेखनीय है कि  कि इससे पहले आरबीआई कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गुजरात के वडोदरा से 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
ये भी पढ़ें
ED के समक्ष पेश नहीं हुए केजरीवाल, AAP ने बताया क्या है नोटिस के पीछे भाजपा का मकसद