सम्बंधित जानकारी
- बिहार में जहरीली शराब से 4 और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 40 हुई
- 2013 में 7 धमाकों से दहल गया था पटना, 6 लोगों की गई थी जान
- पटना हुंकार रैली ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट ने 4 आतंकियों को सुनाई फांसी की सजा
- पटना सीरियल ब्लास्ट के मामले में एनआईए अदालत में 9 दोषी करार, मोदी की रैली के पहले हुए थे विस्फोट
- कांग्रेस नेता पर लालू की टिप्पणी का नीतीश के करीबी सहयोगी ने दिया यह जवाब...
पटना : दानापुर में स्कूल से सटे मकान में फटा बम, 2 घायल
पटना। बिहार में राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में आज हुए बम विस्फोट की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि उक्त थाना क्षेत्र के जनकधारी स्कूल के निकट अचानक एक घर में बम विस्फोट हुआ।
विस्फोट में अब्दुल्ला (04) और शाहिद (09) गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की तेज आवाज सुनकर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने विस्फोट होने की सूचना स्थानीय थाना को दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दानापुर) सैयद इमरान मसूद पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन करने में लग गए हैं। घायलों को पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
