• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bodies of 5 family members found in a house in Jalandhar
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , सोमवार, 1 जनवरी 2024 (17:18 IST)

Punjab : जालंधर के एक घर में परिवार के 5 सदस्यों के शव मिले

Punjab : जालंधर के एक घर में परिवार के 5 सदस्यों के शव मिले - Bodies of 5 family members found in a house in Jalandhar
Dead bodies of 5 members found in a house in Jalandhar : जालंधर जिले के आदमपुर स्थित एक गांव के एक मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। घर में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा है कि अर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहे हैं।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार रात 59 वर्षीय मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी, उनकी दो बेटियों और तीन साल की नातिन के शव बरामद किए गए। मनमोहन का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि अन्य के शव उसी कमरे में बिस्तर पर थे।
 
जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मनमोहन सिंह ने लिखा है कि अर्थिक तंगी के कारण वह यह कदम उठा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, फंदा लगाने से पहले मनमोहन ने परिवार के अन्य सदस्यों का गला घोंटा था।
 
दंपति की सबसे बड़ी बेटी अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ माता-पिता से मिलने आई थी। पुलिस ने बताया कि मनमोहन का बेटा शादीशुदा है और विदेश में रहता है। रविवार को जब मनमोहन के दामाद ने अपनी पत्नी को फोन किया तो कोई जवाब नहीं आया। तब उसने पुलिस को सूचित किया।
 
भुल्लर ने कहा, मनमोहन के दामाद ने सूचना दी थी कि उनका परिवार फोन का जवाब नहीं दे रहा है। बाद में जब पुलिस उनके साथ घर गई, तो वहां पांच शव मिले। मनमोहन सिंह ने फांसी लगाई थी। उनकी पत्नी, दो बेटियों और नातिन के शव भी मिले। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
साल 2024 का शानदार आगाज, वैज्ञानिकों का आभार : प्रधानमंत्री मोदी