1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bloody clash between 2 communities in MP's Raisen district, 2 dead

MP के रायसेन जिले में 2 समुदायों में खूनी संघर्ष, 2 लोगों की मौत, 40 से ज्‍यादा घायल

Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में आदिवासी और मुस्लिम समुदाय के बीच एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस संघर्ष में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

खबरों के अनुसार, यह मामला रायसेन जिले के सिलबानी के चंदपुरा खमरिया ग्राम का है। शुक्रवार को होली के मौके पर मुस्लिम और आदिवासी समुदाय के युवकों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी और लोगों ने उसे आपसी बातचीत से सुलझा भी लिया था।

लेकिन देर रात दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। कई घरों में आग लगा दी गई। झड़प में धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इस खूनी संघर्ष में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। माहौल को शांत रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
अगला लेख
Samsung ने galaxy book series के साथ फिर से पीसी बाजार में कदम रखा