1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. blast in tamilnadu fire crackers factory

तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 10 की मौत

blast in tamilnadu
blast in fire crackers factory : तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में शनिवार को विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
 
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक स्थान में हुई।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के हरदा में 6 फरवरी को फटाका फैक्ट्री में हुए भीषण धमाकों में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से अधिक घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कमलनाथ को लेकर कट्टर समर्थक सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान, BJP में जाने के सवाल पर क्या बोले