1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. blast in rohini court

बड़ी खबर, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में धमाके से हड़कंप

blast in rohini court
नई दिल्‍ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नम्बर 102 में गुरुवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका लैपटॉप की वजह से हुआ। हादसे में 2 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
 
धमाके के बाद रोहिणी कोर्ट में चल रहीं सभी मामलों की सुनवाई रोक दी गई। दिल्‍ली पुलिस और फायर कर्मी पर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्‍थल की घेराबंदी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है।
 
दिल्ली फायर ब्रिगेड को आज सुबह 10:40 बजे रोहिणी कोर्ट में धमाके की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अगला लेख
MP में 45 दिन में लागू होंगे मोटर व्हीकल एमेंडमेंट रूल्स, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा