• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP leader Balwinder Gill attacked in Amritsar
Written By
Last Modified: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (13:03 IST)

अमृतसर में भाजपा नेता पर हमला, गोली मारकर किया घायल

अमृतसर में भाजपा नेता पर हमला, गोली मारकर किया घायल - BJP leader Balwinder Gill attacked in Amritsar
अमृतसर (पंजाब)। अमृतसर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु में एक अज्ञात हमलावर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता बलविंदर गिल को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। गोली गिल के जबड़े में लगी और उन्हें तत्काल एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। हमलावर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो भाजपा नेता के आवास के बाहर इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जुगराज सिंह ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर रविवार रात, भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महासचिव गिल के आवास में घुसा और उसने उन्हें नजदीक से गोली मारी। हमलावर ने अपना चेहरा ढंका हुआ था।

सिंह ने बताया कि गोली गिल के जबड़े में लगी और उन्हें तत्काल एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो भाजपा नेता के आवास के बाहर इंतजार कर रहा था।सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस के कई दल काम कर रहे हैं और उन्होंने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
अतीक ने सुन ली थी 'हत्या की आहट', SC में लगाई थी गुहार लेकिन...