1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. biplab deb says bjp will be in power for 30-years

80% घरों में विवेकानंद की तस्वीर हो तो अगले 30 साल तक राज कर सकती है भाजपा

biplab deb
अगरतला। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि त्रिपुरा के 80 प्रतिशत घरों में अगर स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हों तो भाजपा सरकार यहां अगले 30 साल तक सत्ता में रह सकती है।
 
भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों को संबोधित करते हुए देब ने कार्यकर्ताओं से स्वीमा विवेकानंद के संदेशों का प्रसार करने और राज्य में लोगों को प्रोत्साहत करने के लिए उनकी तस्वीरें बांटने को कहा।
 
देब ने कहा, 'मैंने देखा है, यहां तक की मेरे गांव में भी लोगों ने कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु, जोसफ स्टालिन, माओ जेडोंग की तस्वीरें घरों में लगा रखी हैं। क्या हम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर नहीं लगा सकते? हमारी पार्टी हमारी विचारधाराओं और संस्कारों को कायम रखेगी। अगर त्रिपुरा के 80% घरों में स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हो तो, यह सरकार अगले 30-35 साल तक सत्ता में रह सकती है।'
 
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि कम बोलें, शांत रहें और काम पर ध्यान केन्द्रित करें। ज्यादा बोलने से हमारी ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसलिए हमें हमारी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच भारत की संस्कृति का प्रचार करने को भी कहा।
 
इससे पहले, देब ने कोविड-19 के मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत और प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद पर लिखी गईं किताबें बांटी थीं। (भाषा)
अगला लेख
TLTRO 2.0 की घोषणा, बैंकों को एक लाख करोड़ की तरलता