1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bihar politics nitish kumar latest comments on tejashwi yadav

Bihar Politics: CM नीतीश का बड़ा ऐलान- तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का चुनाव, जानिए आगे क्या कहा

Nitish Kumar
पटना। bihar politics news : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। महागठबंधन की बैठक में उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बैठक में महागठबंधन के सहयोगी सभी 7 दल शामिल हुए। नीतीश कुमार ने खुद को पीएम की रेस में न होने की बात भी कही।
 
मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले नीतीश कुमार ने महागठबंधन की बैठक की। बैठक में महागठबंधन के सभी दल शामिल हुए।
 
इससे पूर्व नीतीश कुमार ने नालंदा के रहुई में डेंटल कॉलेज का उद्घाटन करने के दौरान भी तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने की बात कही थी।
 
नीतीश ने कहा कि तेजस्वी यहां है। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मुझे जो करना चाहिए था मैंने किया। मैं आगे भी करता रहूंगा। आप लोग सब कुछ देख सकते हैं और समझ सकते हैं। हमारे सभी अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। मैं जो बोल रहा हूं उसे ध्यान से सुनिए। यह मेरा निजी विचार नहीं है। हम गांधीजी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।
अगला लेख
नियमित व्यायाम हमारे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए महत्वपूर्ण, सीमित समय के लिए निकालें समय