गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. big jolt to congress in kerala, anil k antony joins bjp
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (15:50 IST)

केरल कांग्रेस को बड़ा झटका, एके एंटनी के बेटे अनिल भाजपा में शामिल

केरल कांग्रेस को बड़ा झटका, एके एंटनी के बेटे अनिल भाजपा में शामिल - big jolt to congress in kerala, anil k antony joins bjp
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित बीबीसी के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी।
 
इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने जनवरी में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
 
उल्लेखनीय है कि अनिल के एके एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह मनमोहनसिंह ने नेतृत्व वाली UPA सरकार में रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं।
 
ये भी पढ़ें
नुकसानी के बावजूद गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार होने उम्मीद, सरकार ने जताया अनुमान