रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bhuvneshwar hindi news
Written By
Last Updated :भुवनेश्वर , मंगलवार, 16 अगस्त 2016 (10:53 IST)

मंत्रीजी ने पीएसओ से बंधवाए जूते के फीते...

मंत्रीजी ने पीएसओ से बंधवाए जूते के फीते... - Bhuvneshwar hindi news
भुवनेश्वर। ओडिशा के कैबिनेट मंत्री जोगेन्द्र बेहेरा को उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब आज क्योंझर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को उनके जूते का फीता बांधते देखा गया।
 
बेहेरा क्योंझर के जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने वहां तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय झंडा फहराए जाने के बाद उनका पीएसओ उनके जूते का फीता बांधते देखा गया।
 
स्थानीय समाचार चैनलों पर इसके वीडियो दिखाए जाने के बाद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्री ने कहा, 'मैं एक वीआईपी हूं। मैंने झंडा फहराया, उसने (पीएसओ ने) ऐसा नहीं किया।'
 
अधिवक्ता प्रह्लाद सिंह ने इसकी आलोचना करते हुए कहा, 'मंत्री के जूते का फीता कोई सरकारी कर्मचारी बांध रहा है, यह ओडिशा में ब्रिटिश हुक्मरानों की मानसिकता होना दर्शाता है।' इस घटना पर सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। (भाषा)