सम्बंधित जानकारी
- मिस्र: क़िस्सा तूतेनख़ामेन की रहस्यमयी कब्र का
- टीवी देखने को लेकर मम्मी की डांट पर लड़की ने की खुदकुशी
- चार हजार वर्ष पुरानी मिस्र की ममियों के रहस्य से उठा पर्दा
- केरल में बारिश का कहर, 357 मौतें, 20 हजार करोड़ की संपत्ति का नुकसान
- केरल की बाढ़ में कोस्ट गार्ड के साहस की कहानी, 10 दिन के मासूम को पानी से घिरे घर से सुरक्षित निकाला
पुलिस गिरफ्त में जुर्म की दुनिया की लेडी डॉन, 8 बेटों के साथ लगा चुकी है अपराधों का शतक
नई दिल्ली। पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में दहशत का पर्याय रही 'लेडी डॉन' बशीरन उर्फ 'मम्मी' को गिरफ्तार कर लिया है। 62 साल की बशीरन पिछले 8 महीने से फरार थी। उसके 8 बेटे हैं, जो अपराध की दुनिया में उसका साथ देते थे। बशीरन के पूरे परिवार पर लूटपाट, चोरी-डकैती व हत्या समेत अपराध के 113 मामले दर्ज हैं।
बशीरन पिछले 16 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय थी। पिछले 9 सालों में वह अपने 8 बेटों के साथ कई खौफनाक अपराधों को अंजाम दे चुकी है।
बशीरन के 8 बेटे हैं, जो अपनी 'मम्मी' की तरह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। समीर उर्फ गूंगा (42 मामले), शकील (15 मामले), वकील (13 मामले), राहुल खान (3 मामले), फैजल उर्फ खड़का (9 मामले), सन्नी (9 मामले) और सलमान (2 मामले) व एक बेटा नाबालिग हैं। ये सभी बेटे अपनी मां के साथ जुर्म की दुनिया में सक्रिय हैं।
