1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Babu Labhandchand Chajlani's death anniversary

नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंद छजलानी का पुण्य स्मरण

Babu Labhandchand Chajlani
इंदौर। हिन्दी के अग्रणी समाचार-पत्र नईदुनिया के संस्थापक स्व. बाबू लाभचंद छजलानी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबूजी का निधन 19 जनवरी, 1981 को हुआ था।

बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित इंडिक मीडिया-डायस्पार्क परिसर (पुराना नईदुनिया परिसर) में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, डायस्पार्क-इंडिक मीडिया के संस्थापक चेयरमैन एवं सीईओ श्री विनय छजलानी, डॉ. प्रकाश छजलानी, श्री किशोर भुरा‍ड़िया, श्री राजीव सिंघी, श्री दुष्यंत पहारे, सुश्री जिज्ञासा शर्मा, सुश्री दीपा मुछाल समेत छजलानी परिवार के सदस्य एवं इंडिक मीडिया-डायस्पार्क के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने श्रद्धेय बाबूजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि सरल और सहज व्यक्तित्व वाले बाबू लाभचंद छजलानी ने 1947 में दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया की स्थापना की थी। इसीलिए उन्हें नईदुनिया के पितृपुरुष के रूप में भी याद किया जाता है।

उनके कार्यकाल में नईदु‍निया क्षेत्रीय भाषाई अखबारों की दुनिया में देशभर में अपना विशिष्ट स्थान रखता था। नईदुनिया पत्रकारों की नर्सरी हुआ करता था और देश को उसने नामी पत्रकार दिए, जो कालांतर में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए। इंडिक मीडिया एवं डायस्पार्क परिवार बाबूजी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
अगला लेख
किसान सड़क पर हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं, राहुल गांधी का सरकार पर वार