1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Assam's death toll rises to 73

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 73

Assam
गुवाहाटी। बाढ़ के कारण असम में स्थिति नाजुक बनी हुई है और राज्य में इसके कारण मरने वालों की संख्या 73 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या कम हुई है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम तक इससे 39 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। यह संख्या घटकर आज सुबह 37 लाख रह गई।

वहीं बाढ़ प्रभावित जिले अब 26 हैं, इसमें एक जिले की कमी आई है। पहले यह संख्या 27 थी। राज्य के 92 राजस्व क्षेत्र तथा 3201 गांव और क्षेत्र इस समय जलमग्न हैं।

लगभग 50 हजार विस्थापित लोग राज्य के 300 विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत बल, राज्य आपदा राहत बल तथा स्थानीय प्रशासन ने विभिन्न जगहों पर बाढ़ में फंसे कम से कम 181 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।(वार्ता)
अगला लेख
यूपी के बलिया जिले में एक सप्ताह का Lockdown