biodatamaker
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Army foils infiltration bid in Kashmir, 2 terrorists killed

कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास विफल, दो आतंकवादी ढेर

infiltration
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को दो आतंकवादियों को मार कर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास तैनात सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकवादियों के एक समूह को अंधेरे का फायदा उठाकर माचिल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास करते देखा। उन्हें जब चुनौती दी गई और आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, उन्होंने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।    
 
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।
 
घने जंगलों वाले इस इलाके की चारों ओर से घेराबंदी करने करने और सुरक्षा बलों की मदद के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त जवान वहां पहुंच गए हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
सिंधु जल संधि वार्ता में नहीं निकला हल