Armstrong murder case : मायावती ने मांगा इंसाफ, CBI जांच की मांग
Armstrong murder case : तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है। आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने आर्मस्ट्रांग की हत्या की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पेरम्बूर स्थित एक निजी स्कूल में 52 वर्षीय नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। ALSO READ: तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या, 6 लोगों ने घर के पास किया हमला
मायावती ने दावा किया कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोग असल अपराधी नहीं हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया ताकि न्याय मिल सके।
बसपा प्रमुख ने कहा कि हमलावरों के एक समूह ने शुक्रवार देर शाम जिस तरह से उनकी हत्या कर दी, उससे पता चलता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टालिन को आर्मस्ट्रांग के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए और सीबीआई को जांच सौंपनी चाहिए।
बसपा नेता ने कहा कि उनकी जिस तरह से हत्या की गई, उससे पता चलता है कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जिन्होंने उनकी हत्या की है, उन असल दोषियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। हमें उम्मीद नहीं है कि राज्य सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी, इसलिए मामले को तुरंत सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए।VIDEO | Tamil Nadu: BSP National President Mayawati pays tribute to K Armstrong who was Tamil Nadu BSP President in Chennai. pic.twitter.com/xQGhs9CMQO
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2024
बसपा नेता ने कहा कि आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद पूरे राज्य में दलितों के बीच भय पैदा हो गया है और उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बसपा ने मामले को गंभीरता से लिया है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta

