1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. चिकन नहीं परोसने पर शराबियों ने होटल को आग लगाई

चिकन नहीं परोसने पर शराबियों ने होटल को आग लगाई

Chicken
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार तड़के सड़क किनारे स्थित एक होटल के मालिक द्वारा चिकन परोसे जाने से इंकार करने पर शराब के नशे में धुत 2 व्यक्तियों ने कथित तौर पर होटल में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी शंकर तायडे (29) और सागर पटेल (19) रविवार तड़के बेलतरोडी इलाके के एक होटल में पहुंचे और चिकन की मांग की। उन्होंने बताया कि जब होटल मालिक ने उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने वहां आग लगा दी, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। (भाषा)
अगला लेख
सीधी में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला