उत्तरप्रदेश में बंदूकबाज, तो गुजरात में पत्थरबाज : अखिलेश यादव
Publish Date: Sun, 6 Aug 2017 (23:33 IST)
Updated Date: Sun, 6 Aug 2017 (23:35 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर आयोजित समारोह कहा कि उत्तरप्रदेश में बंदूकबाज है तो गुजरात में पत्थरबाज। गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हुए पथराव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए अपने विधायकों के इस्तीफे पर उन्होंने पत्रकारों को जवाब देते हुए कहा कि 'आम तोडऩे का सीजन चला गया तो वे हमारे एमएलसी तोड़ रहे। यह भी पत्थरबाजी ही है।'
अखिलेश ने कहा कि जिन विधान परिषद सदस्यों ने इस्तीफा दिया, उनका भाजपा से पहले से ही लगाव था। उनके जाने के बाद पार्टी साफ होगी और अपने संघर्ष के बूते फिर खड़ी हो जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि देश का किसान दोगुनी आय की राह देख रहा है। सपा सरकार ने जिलों को सड़क से जोडऩे का काम शुरू किया था।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क देश में कहीं नहीं है। अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। आरक्षण के मुद्दे पर हम सरकार से कहेंगे कि किसी जाति को नाराज न करें। आबादी के हिसाब से आरक्षण देना चाहिए।