मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. agrasen jayanti holiday in punjab on 3 october
Last Modified: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (12:58 IST)

भगवंत मान सरकार का फैसला, पंजाब में 3 अक्टूबर को स्कूलों और दफ्तरों की छु्‍ट्टी

भगवंत मान सरकार का फैसला, पंजाब में 3 अक्टूबर को स्कूलों और दफ्तरों की छु्‍ट्टी - agrasen jayanti holiday in punjab on 3 october
Punjab news in hindi : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अक्टूबर की शुरुआत में लगातार 2 दिन छुट्‍टियों का फैसला किया है। राज्य के सभी स्कूल तथा दफ्तर 2 और 3 अक्टूबर को बंद रहेंगे। 
 
2 अक्टूबर को राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हैं। महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर पंजाब समेत पूरे देश में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रखे जाएंगे। इस दिन पूरे देश में राष्‍ट्रीय अवकाश रहता है। 
 
3 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन की जयंती है। मान सरकार ने इस दिन भी अवकाश की घोषणा की है। इस दिन भी राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी बंद रहेंगे। 3 अक्टूबर को राज्य में ड्राईडे भी घोषित किया गया है। इस वजह से दोनों ही दिन राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। 
 
इस महीने दशहरा, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे कई बड़े त्योहार हैं। इसकी वजह से इस महीने में लंबे अवकाश मिलेंगे। 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंति की भी छुट्टी घोषित की गई है। 12 अक्टूबर को दशहरा और 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी।  
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
गरबा पांडाल में एंट्री से पहले पीना होगा गोमूत्र, इंदौर बीजेपी जिलाध्‍यक्ष चिंटू वर्मा का बेतुका बयान