1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Adhir Ranjan Choudhary targets Bengal government regarding Cyclone Remal

रेमल चक्रवात को लेकर अधीर रंजन ने साधा बंगाल सरकार पर निशाना

कहा कि सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

Adhir Ranjan Choudhary targets Bengal government regarding Cyclone Remal
बेहरामपुर (बंगाल)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Choudhary) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार (Bengal government) चक्रवात 'रेमल' से होने वाली तबाही से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं थी और राज्य के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

 
सरकार ने पर्याप्त तैयारी नहीं की : मुर्शिदाबाद जिले के बेहरामपुर में संबोधित करते हुए चौधरी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव में व्यस्त थी और उसने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरा बंगाल जानता है कि ममता बनर्जी हमेशा मौजूद रहती हैं, लेकिन उस समय नहीं जब आपको उनकी मदद की जरूरत हो।

 
2,07,060 लोगों को 1,438 सुरक्षित आश्रयों में स्थानांतरित किया : 'रेमल' ने रविवार रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निकटवर्ती तटों पर भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक दी थी। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने 2,07,060 लोगों को 1,438 सुरक्षित आश्रयों में स्थानांतरित किया है। प्रभावित क्षेत्र के 24 प्रखंड और 79 नगरपालिका वार्ड में लगभग 29,500 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
 
बेहरामपुर लोकसभा सीट से 6ठी बार चुनावी मैदान में उतरे मौजूदा सांसद चौधरी ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की 1 जून की बैठक में शामिल नहीं होने के बनर्जी के फैसले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि आप उन लोगों से पूछ सकते हैं जिन्होंने उन्हें आमंत्रित किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Badrinath Yatra: 650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर