सम्बंधित जानकारी
- केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न
- रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम दोषमुक्त, 22 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
- परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की कॉलेज परिसर में पीट-पीटकर हत्या
- Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
- Pune Porsche Accident : पुणे पुलिस का दावा, चिकित्सक के निर्देश पर नाबालिग के रक्त के नमूनों को बदला
संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट
Shahjahan sheikh : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 5 जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हुए हमले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित नेता शाहजहां शेख और 6 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर 1,000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। यह हमला उस समय किया गया जब करोड़ों रुपए के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में टीम शेख के घर छापेमारी करने गई थी।
टीम घोटाले में जांच के घेरे में आए राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक के साथ शेख के करीबी संबंधों के कारण उसे गिरफ्तार करने गई थी।
संदेशखाली कोलकाता से लगभग 80 किलोमीटर दूर एक नदी द्वीपीय क्षेत्र है। शेख और उसके लोगों पर स्थानीय महिलाओं ने जमीन हड़पने और यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह खबरों में है। 5 जनवरी को हुई घटनाओं से जुड़े तीन मामलों की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है।
शेख को राज्य पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था और 6 मार्च को सीबीआई ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।
edited by : Nrapendra Gupta
