सम्बंधित जानकारी
- Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
- Pune Porsche Accident : पुणे पुलिस का दावा, चिकित्सक के निर्देश पर नाबालिग के रक्त के नमूनों को बदला
- बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत
- सारण में चुनाव बाद हिंसा, SP पर गिरी गाज
- UP में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के परिवार को जान का खतरा, पति ने लगाई पुलिस से गुहार
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की कॉलेज परिसर में पीट-पीटकर हत्या
Patna crime news : पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज परिसर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने स्नातक अंतिम वर्ष के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब छात्र दोपहर में परीक्षा देकर बाहर आ रहा था। वारदात के बाद परिसर के अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
मृतक की पहचान पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र हर्ष राज (22) के रूप में की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
सूचना मिली थी कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज परिसर में स्नातक की परीक्षा देने गए एक छात्र को कुछ अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब पीड़ित परीक्षा कक्ष से बाहर आ रहा था, तभी आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दावा किया जा रहा है कि आरोपी नकाब पहने हुए थे।
edited by : Nrapendra Gupta
