1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A man cut the genitalia with a blade

दर्दनाक, लड़की बनने की चाह में युवक ने काटा जननांग

Genital
हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने लड़की बनने की चाह में ब्लेड से अपना जननांग काट लिया, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ टाउन में रेलवे स्टेशन के सामने वार्ड नंबर 28 निवासी 19 वर्षीय इस युवक को घायल अवस्था में लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बेहोशी की हालत में लाए गए इस युवक के बारे में पता चला है कि लड़की बनने की चाह में खुद ही ब्लेड से जननांग काटने की कोशिश की। डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार वह युवक लड़कियों की तरह कपड़े पहनता था। चूड़ियां भी पहनता था। उसने नाम भी लड़कियों जैसा ही रखा हुआ है। पुलिस ने कहा कि इस युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। बयान दर्ज होने पर ही सारी बात का पता चल पाएगा।(वार्ता)
अगला लेख
सीमा पर चीन का निर्माण कार्य देश के लिए बड़ा खतरा : कांग्रेस