• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A case of rape from a 6 year old girl
Written By
Last Updated : बुधवार, 17 जुलाई 2019 (14:35 IST)

बेहद दर्दनाक, दुष्‍कर्म की शिकार बच्ची के शरीर पर हर जगह लगाने पड़े टांके

बेहद दर्दनाक, दुष्‍कर्म की शिकार बच्ची के शरीर पर हर जगह लगाने पड़े टांके - A case of rape from a 6 year old girl
मासूम बच्चियों के साथ दुष्‍कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दुष्‍कर्म पीड़िता 6 साल की एक मासूम बच्ची को भर्ती कराया गया है। बच्‍ची के साथ आरोपी ने इतनी दरिंदगी के साथ दुष्‍कर्म किया कि उसके शरीर पर हर जगह टांके लगाने पड़े और उसे ठीक होने में कम से कम एक साल लग जाएगा। 
  
खबरों के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दुष्‍कर्म पीड़िता 6 साल की एक मासूम बच्ची को भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्ची जनकपुरी इलाके की रहने वाली है। रविवार रात वो अपने परिवार के साथ सोई हुई थी, तभी आरोपी एक रिक्शा चालक उसे उठाकर ले गया था और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
 
बच्ची को जब अस्पताल लाया गया था तो उसकी हालत इतनी खराब थी कि उसके शरीर के हर अंग पर टांके लगाने पड़े। बच्ची अपनी आंख भी बड़ी मुश्किल से खोल पा रही है। उसे इतना दर्द हो रहा है कि रोने पर उसकी आवाज़ भी नहीं निकल पा रही है। पीड़ित बच्ची के शरीर पर जगह-जगह काटने और नाखूनों के निशान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम एक साल लगेगा। पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।