Hanuman Chalisa
✕

बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत

बीरभूम के कोयला खदान में बड़ा धमाका

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (14:36 IST)
Explosion in coal mine in Birbhum : पश्चिम बंगाल के बीरभूम (Birbhum) जिले में सोमवार को एक कोयला खदान (coal mine) में विस्फोट हो जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक हमने 3 शव बरामद किए हैं और बचाव अभियान जारी है।ALSO READ: ईरान की कोयला खदान में भीषण विस्‍फोट, 30 लोगों की मौत, 17 घायल
 
पुलिस के अनुसार इस घटना के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमाका किस कारण से हुआ है? स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत बचाव कार्य जारी है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है जिसके चलते राहत और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। इस घटना के संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि वे संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। खदान में काम कर रहे श्रमिकों के परिजनों को इस हादसे के बारे में सूचित किया गया है।ALSO READ: देश का coal import 41 प्रतिशत बढ़ा, 4 माह में 10.4 करोड़ टन कोयला आया
 
जानकारी के मुताबिक बीरभूम के भदुलिया कोयला खदान में सोमवार को विस्फोट हुआ। इस घटना में कम से कम 7 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और उनकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है।ALSO READ: India Coal Import : कोयला आयात में 13 फीसदी की बढ़ोतरी, अप्रैल में 2.61 करोड़ टन पर पहुंचा
 
दुर्घटनावश हुआ विस्फोट? : खोइराशोल की यह खदान पीडीसीएल द्वारा लीज पर ली गई है और यह राज्य सरकार के अधीन खदान है। कोयला निकालने के लिए ब्लास्टिंग के दौरान यह क्यों नहीं देखा गया कि अंदर कोई था या नहीं? इस घटना का कौन जिम्मेदार है? ये सवाल उठ रहे हैं। हालांकि खनन प्राधिकार के अधिकारियों के क्षेत्र से चले जाने से और भी संदेहास्पद स्थिति पैदा हो गई है। लेकिन क्या इस धमाके के पीछे कोई साजिश है? पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले बीरभूम में एक खदान ढहने से 3 मजदूरों की मौत हो गई थी, वहीं इस बार विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख