1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Massive explosion in Iran's coal mine, death in coal mine

ईरान की कोयला खदान में भीषण विस्‍फोट, 30 लोगों की मौत, 17 घायल

Massive explosion in Iran's coal mine
Massive explosion in Iran's coal mine, death in coal mine : ईरान में कोयला खदान में मीथेन गैस के रिसाव के कारण भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। खदान में लगभग 70 लोग काम कर रहे थे। पूर्वी ईरान के तबास में स्थित एक कोयला खदान में यह दुर्घटना हुई, जिसके बाद राहत और बचाव का काम जारी है।
खबरों के अनुसार, कोयला खदान में यह हादसा शनिवार रात को हुआ। खदान में मीथेन गैस के रिसाव की वजह से विस्फोट हुआ। विस्फोट में लगभग 30 लोगों की मौत हुई और 17 लोग घायल हो गए। विस्फोट के समय कोयला खदान में लगभग 70 लोग काम कर रहे थे। 
24 लोग अंदर फंसे हुए हैं, जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। इन लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने फंसे हुए लोगों को बचाने और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है। साथ ही घटना की जांच भी शुरू हो गई है।
कोयला खदान में यह विस्फोट राजधानी तेहरान से 540 किलोमीटर दूर मौजूद तबस में हुआ। विस्फोट के बाद अधिकारी फौरन घटनास्थल पहुंचे और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। ईरान सालाना लगभग 3.5 मिलियन टन कोयले की खपत करता है, लेकिन अपनी खदानों से हर साल सिर्फ 1.8 मिलियन टन ही कोयला निकालता है, शेष कोयले का आयात किया जाता है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अमेरिका ने भारत को सौंपी 297 अमूल्य कलाकृतियां, तस्करी के जरिए पहुंची थी बाइडन के देश