1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 7 people of same family commit suicide in Surat

सूरत में एक ही परिवार के 7 लोगों ने कर ली आत्महत्या, इलाके में फैली दहशत

Suicide of 7 people of the same family in Surat
Mass suicide in Surat: सूरत में एक ही परिवार के 7 लोगों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां के एक सिद्धेश्वरी अपार्टमेंट में 7 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली, इससे हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार की आधी रात को परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का प्लान बनाया और 6 लोगों ने जहर निगल लिया जबकि 1 फासी के फंदे से झूल गया। एक साथ इतनी मौतों से पूरे इलाके में दहशत का वातावरण है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पालनपुर पाटिया के पास नूतन हाउस के सामने सिद्धेश्वर सोसायटी में हुई जिसके 7 सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी। अभी तक घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार ने सामूहिक आत्महत्या क्यों की, इसका अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए पुलिस टीम तेजी से प्रयास कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
TMC सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा समिति ने 2 नवंबर को पेश होने को कहा