Hanuman Chalisa
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. 68 militants surrender on Independence Day in Manipur

मणिपुर में 68 उग्रवादियों का समर्पण

Manipur
इंफाल। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को विभिन्न उग्रवादी समूहों के 68 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री एन बिरेनसिंह के समक्ष हथियारों के साथ आयोजित घर वापसी कार्यक्रम के तहत समर्पण किया।
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिंसा छोड़ शांति का रास्ता अपनाने वाले उग्रवादियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के विकास में मदद होगी।  उग्रवादियों को मुख्यधारा में वापस लौटाने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताई। 
 
सिंह ने जोर देते हुए कहा कि राह से भटके उग्रवादियों के लिए पिछली सरकार की नीतियों असफल रही थीं और उनका पुनरीक्षण करने की जरूरत थी। हमारी समर्पण के बाद पुनर्वास की नीति को केन्द्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
 
उन्होंने कहा कि समर्पण करने वालों की जरूरतों और समस्याओं को देखने के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। समर्पण करने वाले उग्रवादियों के परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा उग्रवादी समर्पण करके समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करेंगे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
वेबदुनिया, डायस्पार्क ने मनाया स्वतंत्रता दिवस