1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 6 people die from poisonous gas

जहरीली गैस से 6 लोगों की मौत, सेप्टिक टैंक की कर रहे थे सफाई

Septic tank
चेन्नई। तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में श्रीपेरूम्बुदूर के समीप नीमिल गांव में मंगलवार को एक सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को इमारत के मालिक ने टैंक की सफाई के लिए काम पर लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मुख्यालय को मिली रिपोर्टों के अनुसार टैंक की सफाई के लिए पहले चार लोग भीतर गए और जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए तो दो अन्य मजदूर उनका हालचाल जानने भीतर गए लेकिन वे भी बाहर नहीं आए। इसके बाद दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई और विभाग के कर्मचारियों ने टैंक के भीतर से इन लोगों के शव बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के थे। इन लोगों को इमारत के मालिक कृष्णामूर्ति ने टैंक की सफाई के लिए काम पर लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगला लेख
आदित्यनाथ योगी ने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना को बतया छलावा