1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 year old girl raped in Puri

पुरी में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग

5 year old girl
पुरी। ओडिशा के पुरी शहर में 5 वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके घर की छत पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया, जो कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को उस समय हुई, जब बच्ची घर पर अकेली थी और आरोपी बच्ची को घर की छत पर ले गया और वहां उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची के परिवार की जान-पहचान का है।

 
अधिकारी के अनुसार बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां छत पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक घटनास्थल से भाग गया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी अस्पताल ले जाया गया।

 
पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने कहा कि जगतसिंहपुर निवासी आरोपी पेशे से चालक है और उसकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं। सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अगला लेख
पुनर्जन्म का ये किस्सा कर देगा हैरान, 4 साल की बच्ची ने पूर्व जन्म जब बताई बात