• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 members of a family in debt committed suicide
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (12:26 IST)

कर्ज में डूबे एक परिवार 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, कर्जदाता कर रहे थे परेशान

कर्ज में डूबे एक परिवार 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, कर्जदाता कर रहे थे परेशान - 5 members of a family in debt committed suicide
नवादा (बिहार)। बिहार के नवादा जिले से एक लोमहर्षक समाचार सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के 5 सदस्यों की मौत आत्महत्या से हुई है व 1 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल है। कर्जदाता परिवार के मुखिया को परेशान कर रहे थे अत: परिवार ने यह कदम उठा लिया।
 
आत्महत्या का यह मामला नवादा के नगर थाना इलाके का है, जहां गढ़पर मुहल्ले के घर में कर्ज में डूबे परिवार के 5 सदस्यों की आत्महत्या से मौत हो गई है, वहीं 1 अन्य सदस्य साक्षी कुमारी की हालात गंभीर बनी हुई है।
 
स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 5 सदस्यों की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साक्षी कुमारी ने बताया कि वसूली के लिए उनके पिता के साथ कई लोग अभद्रता करते थे, उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामले पर टिप्पणी नहीं की है।

Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी सीट से बहू डिंपल लड़ेंगी चुनाव