1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4G internet service will be restored in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में बहाल होगी 4जी इंटरनेट सेवा, 18 महीने से थी बंद

Jammu and Kashmir
जम्मू। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर अगस्त 2019 में इसे 2 केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के ठीक 18 महीने बाद समूचे जम्मू कश्मीर में उच्च गति की मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की जा रही है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, समूचे जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार मध्य रात्रि से यह सेवा बहाल हो जाने की संभावना है।

पिछले साल अगस्त में दो जिलों में कश्मीर क्षेत्र में गांदेरबल और जम्मू क्षेत्र में उधमपुर में उच्च गति की मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई थी।

सरकार ने पांच अगस्त 2019 को इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी, जब जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर, और लद्दाख में बांट दिया गया था। वर्ष 2020 की शुरुआत में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल की गई थी।(भाषा)
अगला लेख
जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय सदस्‍य दिल्ली में गिरफ्तार, पुलिस कर रही है जांच