सम्बंधित जानकारी
- UP : ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, कानपुर में ट्रैक पर मिला सिलेंडर
- हसन नसरुल्लाह की हत्या के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, निकाले गए कैंडल मार्च
- कोलकाता में सीएनएमसी अस्पताल में चिकित्सक पर हमला, पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार
- ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 IPS अधिकारियों के हुए तबादले
- Accident: नोएडा में सड़क हादसे में 4 दोस्तों का करुण अंत, 1 गंभीर घायल
earthquake: महाराष्ट्र के अमरावती में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
earthquake in amravati: महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati) जिले में सोमवार दोपहर को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS ने यह जानकारी दी। अमरावती के निवासी उपजिलाधिकारी (रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर) अनिल भटकर ने नागपुर में कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है।ALSO READ: गुजरात के कच्छ में आया 3.3 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
एनसीएस ने कहा कि भूकंप जिले में अपराह्न 1.37 बजे आया। भटकर ने कहा कि चिकलधारा, कटकुंभ, चुरनी, पचडोंगरी तालुका और मेलघाट इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि जिले के परतवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों और अकोट इलाके के धरनी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
