• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 minor girls raped in Goa
Last Updated :पणजी , गुरुवार, 12 जून 2025 (16:44 IST)

गोवा में 3 नाबालिग लड़कियों से रेप, गेस्ट हाउस मालिक और प्रबंधक समेत 4 गिरफ्तार

3 minor girls raped in Goa
3 minor girls raped in Goa: उत्तर गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस मामले में अब तक कुल  4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार एक ही इमारत में रहने वालीं 11, 13 और 15 वर्ष की उम्र की इन लड़कियों से 7 और 8 जून को कलंगुट इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में 2 लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।ALSO READ: UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर
 
अधिकारियों के मुताबिक ये पांचों एक साथ गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए पहुंचे थे। इनमें 2 बड़ी लड़कियां बहनें हैं। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने 8 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि लड़कियां एक दिन पहले से लापता हैं। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि पुलिस ने कई टीमें गठित कीं और उसी दिन लड़कियों को गेस्ट हाउस से सुरक्षित निकालते हुए 2 युवकों अल्ताफ मुझावर (19) और ओम नाइक (21) को गिरफ्तार कर लिया।ALSO READ: UP: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 40 हजार रुपए जुर्माना भी

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि गेस्ट हाउस के मालिक रजत चौहान (31) और प्रबंधक मंसूर पीर (35) को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि उन्हें नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता की सहमति और सत्यापन के बिना गेस्ट हाउस में ठहराने, कानून का उल्लंघन करने और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।ALSO READ: Gujarat : युवती से दुष्कर्म मामले में जैन मुनि को 10 साल की सजा

एसपी ने कहा कि हम गेस्ट हाउस को सील कर रहे हैं और इसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। अगर गेस्ट हाउस प्रबंधक और मालिक किसी बच्चे को उसके परिवार या परिजनों की अनुपस्थिति में कमरा देते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, सभी 242 यात्रियों की मौत, पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन