गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. चंडीगढ़ में गर्ल्‍स पीजी हाउस में भीषण आग, एक टॉपर समेत 3 लड़कियों की मौत, 2 गंभीर
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (19:57 IST)

चंडीगढ़ में गर्ल्‍स पीजी हाउस में भीषण आग, एक टॉपर समेत 3 लड़कियों की मौत, 2 गंभीर

Chandigarh | चंडीगढ़ में गर्ल्‍स पीजी हाउस में भीषण आग, एक टॉपर समेत 3 लड़कियों की मौत, 2 गंभीर
चंडीगढ़। शहर के सेक्‍टर 32 में एक मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें 3 लड़कियों की झुलसने से मौत हो गई, जिसमें से एक लड़की मेडिकल ग्रुप में 12वीं कक्षा की टॉपर रह चुकी है, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस मकान में गर्ल्‍स पीजी चलाया जा रहा था।

खबरों के मुताबिक, शनिवार शाम को सेक्‍टर 32डी में एक मकान में आग गई। लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

इस भीषण हादसे में 5 लड़कियां बुरी तरह झुलस गईं, जिन्हें जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक लड़की मकान की छत से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में मारी गईं लड़कियों में 2 पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली है। जिसमें से एक लड़की मेडिकल ग्रुप में 12वीं कक्षा की टॉपर रह चुकी है। लड़कियों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
ये भी पढ़ें
संविधान के तीनों अंगों ने चुनौतियों के बीच देश को दिखाया रास्ता : मोदी