1. चुनाव 2022
  2. मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
  3. मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
  4. 3 Congress members join Shiv Sena in Manipur

मणिपुर में कांग्रेस के 3 सदस्य शिवसेना में हुए शामिल

Manipur
इम्फाल। शिवसेना ने कहा है कि कांग्रेस के 3 सदस्य सोमवार को उनकी पार्टी में शामिल हो गए। गौरतल‍ब है कि मणिपुर लोकतांत्रिक गठबंधन (एमडीए), जिसमें 6 राजनीतिक दल शामिल हैं, 2022 में होने वाला अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

शिवसेना की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष मोइरंगथेम तोम्बी सिंह ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में खुदराकपम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थागजाम श्याम ने शिवसेना का दामन थाम लिया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कांग्रेस सेवा दल के अतिरिक्त मुख्य आयोजक ओकराम इबोहानबी, इसके पूर्व सलाहकार सेंजम मंगोलजाओ और इंफाल पूर्व में बामोन कम्पू ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान थोकचोम भुबोन शिवसेना में शामिल हो गए।
 
उन्होंने कहा कि मणिपुर लोकतांत्रिक गठबंधन (एमडीए), जिसमें छह राजनीतिक दल शामिल हैं, 2022 में होने वाला अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगा।(भाषा)
अगला लेख
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों का चुनावी शंखनाद,पार्टी का गठन कर 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान