शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 21 year old girl gangraped in Pune
Last Modified: पुणे , शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (21:15 IST)

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों के स्‍केच

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों के स्‍केच - 21 year old girl gangraped in Pune
Pune Gang rape case : महाराष्ट्र में पुणे शहर के बाहरी इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ 3 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके पुरुष मित्र की पेड़ से बांधकर पिटाई की। घटना एक सुनसान जगह पर हुई। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट इलाके की है। पुलिस ने शुक्रवार को 2 संदिग्धों के ‘स्केच’ जारी किए और उन्हें पकड़ने के लिए लोगों से मदद मांगी।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट इलाके की है। पुलिस ने शुक्रवार को दो संदिग्धों के ‘स्केच’ जारी किए और उन्हें पकड़ने के लिए लोगों से मदद मांगी। पुलिस ने बताया कि घटना कोंढवा पुलिस थाना क्षेत्र की है। कोंढवा पुलिस के अनुसार महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ उस इलाके में गई थी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पुरुष मित्र देर रात बोपदेव घाट इलाके में गए थे, जहां तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उसके (महिला) साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि तीनों ने पहले महिला के पुरुष मित्र को अपराध स्थल पर एक पेड़ से बांध दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
शर्मा ने बताया कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ पुणे शहर में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित ससून जनरल अस्पताल पहुंची, जिसके बाद शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस को घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं।
कोंढवा पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना एक सुनसान जगह पर हुई और तीनों ने महिला के पुरुष मित्र के साथ भी मारपीट की। इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर एक फोरेंसिक टीम भेजी और सुराग जुटाने तथा आरोपियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली।
अधिकारी ने कहा, हमने महिला के पुरुष मित्र द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर दो संदिग्धों के स्केच तैयार किए हैं। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन नंबर (8691999689, 8275200947, 9307545045) उपलब्ध कराए हैं और लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे उनसे संपर्क करें। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour