शुक्रवार, 1 अगस्त 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 boats drown in river in Maharashtra
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (12:47 IST)

महाराष्ट्र में 2 नौकाएं नदी में डूबीं, 2 महिलाएं लापता, 13 लोग बचाए

Maharashtra
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में इंद्रावती नदी में 15 लोगों को लेकर पार कर रही 2 नौकाओं के डूबने के बाद 2 महिलाएं लापता हो गईं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गढ़चिरौली के जिला कलेक्टर दीपक सिंगला ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम सिरोंचा तालुका के सोमनेर गांव के पास हुई, जब 10 पुरुष और 5 महिलाओं को लेकर 2 नौकाएं छत्तीसगढ़ के मौजा अटुकपल्ली से लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि 13 लोगों को बचा लिया गया जबकि 2 महिलाएं लापता हैं।
 
उन्होंने बताया कि नदी में एक पत्थर से टकराने के बाद दोनों नाव डूब गई। रात में बारिश हो रही थी और स्थानीय मछुआरों, पुलिस और वन कर्मचारियों ने बुधवार सुबह तक कुल 13 लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि जिले के बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और 2 लापता महिलाओं का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Fact Check: क्या फोर्ब्स ने राहुल गांधी को 7वां सबसे शिक्षित नेता माना? जानिए सच