शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 17 injured after bus overturns in Madhya Pradesh's Sehore
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 जुलाई 2022 (23:49 IST)

मप्र के सीहोर में बस पलटने से 17 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

मप्र के सीहोर में बस पलटने से 17 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर - 17 injured after bus overturns in Madhya Pradesh's Sehore
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।गंभीर रूप से घायल लोगों को भोपाल ले जाया गया है। बाकी घायलों का सीहोर के एक अस्पताल में इलाज जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस भोपाल से इंदौर की ओर जा रही थी जो कि मंडी थाना क्षेत्र के चौपाल सागर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने कहा, सत्रह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को भोपाल ले जाया गया है।

बाकी घायलों का सीहोर के एक अस्पताल में इलाज जारी है। बस के पलटने की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी अस्पताल में भर्ती