1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 15 years old Om is suffering from Cerebral Palsy

Positive Story : घातक बीमारी से पीड़ित ओम के नाम 10 से ज्यादा रिकॉर्ड, याद है संस्कृत के 2000 से अधिक श्लोक

Cerebral Palsy
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से पीड़ित बच्चे ओम व्यास ने संस्कृत के 2000 से अधिक श्लोकों को कंठस्थ कर लिया है।
 
 इस रोग का कोई इलाज नहीं है। लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से पीड़ित होने के बावजूद 15 साल के इस बच्चे ने एक अनोखा कारनामा किया है। ओम ने 10 से ज्यादा रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने संस्कृत के 2000 से अधिक श्लोकों को कंठस्थ कर लिया है।
 
ओम के पिता जिग्नेशभाई ने वेबदुनिया को बताया कि ओम ने महज 3 साल की उम्र में एक खूबसूरत कहानी कंठस्थ कर ली थी। इसके बाद से यदि वह कोई भी श्लोक सुनता है, तो उसे तुरंत याद कर लेता है। उसे वर्तमान में एक हजार से अधिक श्लोक याद हैं।
 
ओम को श्रीमदभगवत गीता के अध्याय 18, आनंद के गरनो, रामायण की चोपाई, कबीर वाणी के 7 भाग, शिव महिमा स्तोत्र, उपनिषद, शिवतांडव पूरी तरह से याद हैं।
 
उनके नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड यूके, चिल्ड्रन बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया पैसिफिक रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया, इंडिया स्टार आइकन अवार्ड उनके नाम इंडिया स्टार पर्सनैलिटी जैसे कई रिकॉर्ड बने हैं।
 
जिग्नेशभाई ने कहा, 'ओम पढ़-लिख नहीं सकता, वह दिन की दिनचर्या भी नहीं कर सकता। उसे किसी भी श्लोक की पंक्ति दें, अगली पंक्ति वह खुद बोलेगा।'
अगला लेख
खुशखबर, रेलयात्रियों को एसी डिब्बों में फिर मिलने लगे चादर, तकिये और कंबल