बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 15 year old girl gang raped
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (17:32 IST)

महाराष्ट्र में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चाकू की नोंक पर किया अपहरण

Maharashtra
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी का कथित तौर पर चाकू की नोंक पर अपहरण किया। पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और एक आरोपी एक-दूसरे को जानते थे।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी का कथित तौर पर चाकू की नोंक पर अपहरण किया और जून से दिसंबर के बीच पुणे के एक लॉज में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को भी बताने की सूरत में वे सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित कर देंगे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
Covid 19 Cases in India : चीन से लौटी महिला और 6 साल की बेटी निकले कोरोना पॉजिटिव, कोलंबो के रास्‍ते पहुंची थी मदुरै एयरपोर्ट