चीका खाने से 3 बच्चे बीमार
Written By: Naidunia
Updated: Thu, 9 Jun 2011 (07:52 IST)
समीपस्थ ग्राम दर्जनपाड़ा में प्रसूता भैंस के दूध (चीका) का सेवन करने से बुधवार को तीन बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। तीनों को अचेत अवस्था में लेकर माँ चिकित्सालय पहँुची। उनका उपचार कर रहे डॉ. बीएल मांगलिया ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अम्बाराम के पुत्र विनोद (9), पंकज (12) तथा मुकेश (5) ने मंगलवार और बुधवार सुबह भी चीका खाया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बच्चे उल्टी-दस्त करते-करते बेहोश हो गए थे।
- वेबदुनिया पर पढ़ें :
- समाचार
- बॉलीवुड
- ज्योतिष
- लाइफ स्टाइल
- धर्म-संसार
- महाभारत के किस्से
- रामायण की कहानियां
- रोचक और रोमांचक
