सम्बंधित जानकारी
- नक्सलियों के 40 संगठनों के नामों का किया जाए खुलासा, CM फडणवीस के बयान पर बोले योगेंद्र यादव
- Maharashtra में विभागों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास रहेगा गृह मंत्रालय, जानिए शिंदे और पवार को क्या मिला
- शरद पवार ने मृतक सरपंच के परिवार से की मुलाकात, बोले- डर का माहौल बनाया जा रहा है...
- युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन देने मध्यप्रदेश ने किया अनुकूल वातावरण का निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कर्नाटक के BJP नेता रवि का दावा, बोले- मेरी जान को खतरा, सरकार को सुरक्षा देनी चाहिए
राजस्थान : पाली में पूर्व CM वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसकर्मी घायल
vasundhara raje convoy overturns 4 cops injured : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के काफिले की गाड़ी पलट गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक हादसे में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वसुंधरा ने काफिले के पास जाकर सभी को हॉस्पिटल के लिए रवाना किया। मीडिया खबरों के मुताबिक वसुंधरा पाली जिले के बाली तहसील के मुंडारा गईं थीं वहीं से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है।
मीडिया खबरों के अनुसार वसुंधरा राजे अपने काफिले के साथ पाली जिले की बाली तहसील के मुंडारा गांव गईं थीं, वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। काफिले के साथ चल रही पुलिस जीप पलट गई।
इसमें वसुंधरा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। जीप पलटने के बाद काफिला रुक गया और इसकी जानकारी वसुंधरा को दी गई। वसुंधरा तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर घायल पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और मौके पर एंबुलेंस बुलाई। वसुंधरा ने सभी घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस में बिठाकर हॉस्पिटल के लिए रवाना किया।
