Hanuman Chalisa

राजस्थान में भी BJP अपना सकती है MP वाला फॉर्मूला, दिग्गज लड़ सकते हैं चुनाव

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (22:29 IST)
BJP to replicate MP strategy in Rajasthan : मध्यप्रदेश के बाद अब भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार शाम जयपुर पहुंचे। ये दोनों नेता राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी संगठन की बैठक करने आए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक भाजपा मध्यप्रदेश वाला फॉर्मूला राजस्थान में भी अपना सकती है।

मध्यप्रदेश में भाजपा में दूसरी लिस्ट से सबको चौंका दिया। इस लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। आज पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। 
 
इसमें टिकट वितरण, चुनाव रणनीति, प्रचार जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कुछ दिन पहले समाप्त हुई चार परिवर्तन यात्राओं के बारे में भी फीडबैक लिया गया। भाजपा के ये दो दिग्गज नेता ऐसे समय में जयपुर आए हैं जबकि सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर के पास जनसभा को संबोधित किया था। 
 
भाजपा अपनी परिवर्तन यात्राओं के पूरा होने के बाद किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को छूने के लिए विभिन्न गतिविधियों की योजना बना रही है। 
 
अन्य राज्यों के पार्टी नेता भी आने वाले दिनों में चुनावी राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। पार्टी राजस्थान में अपनी चुनावी रणनीति मुख्य रूप से महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और हिंदुत्व जैसे मुद्दों पर केंद्रित कर रही है। 
कमल के निशान पर लड़ा जाएगा चुनाव : मोदी ने सोमवार को अपनी जनसभा में इन मुद्दों पर अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर भी हमला किया। बैठक में मोदी ने यह भी साफ किया कि इस साल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव 'कमल' के निशान पर लड़ा जाएगा। इससे संकेत मिलता है कि पार्टी किसी भी स्थानीय नेता को आगे नहीं करेगी और पार्टी संगठन ही सर्वोच्च रहेगा। 
 
सूची लगभग तैयार है : पार्टी सूत्रों ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची लगभग तैयार है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा, इस बार पार्टी कुछ मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। 
मौजूदा विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन : दूसरी ओर, नड्डा और शाह के दौरे से कुछ घंटे पहले, विधानसभा की अजमेर दक्षिण सीट के इलाके की महिलाओं सहित कुछ लोगों ने मौजूदा विधायक अनिता भदेल के खिलाफ यहां पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया। उन्होंने विधायक के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पार्टी से मांग की है कि चार बार की विधायक भदेल का टिकट काटा जाए और किसी और को पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।
 
अजमेर से अन्य लोगों के साथ आए श्रवण कुमार ने कहा कि विधायक ने ऐसा कुछ भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है जिससे वोट मिलें। विधायक के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। इनपुट भाषा Edited by :  Sudhir Sharma

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख