• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. Big promise of Chief Minister Ashok Gehlot in Rajasthan
Written By
Last Modified: जयपुर , बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (17:27 IST)

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा दांव, महिलाओं को सालाना 10 हजार देने का वादा

Ashok Gehlot
Big promise of Chief Minister Ashok Gehlot : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के वापस सत्ता में आने पर 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा और परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा, हमारी सरकार आई तो एक करोड़ पांच लाख परिवारों को पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 'गृहलक्ष्मी गारंटी' के रूप में परिवार की महिला मुखिया को सम्मान के रूप में किस्तों में 10000 रुपए प्रति वर्ष मिलेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। राज्य विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।(भाषा) Edited By : Chetan Gour जयपुर
ये भी पढ़ें
लिखकर देता हूं 2024 में नहीं आएगी मोदी सरकार, Satyapal Malik ने Rahul Gandhi को दिया इंटरव्यू