1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. Navjot sidhu lost election

नवजोत सिद्धू चुनाव हारे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Election Results
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्‍धू अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर ने पटखनी दी। 
सिद्धू मुकाबले में शुरू से ही पीछे चल रहे थे। उन्हें जीवन ज्योत ने 6000 से ज्यादा मतों से हराया है। दरअसल, कांग्रेस में मची कलह की वजह से सिद्धू की हार पहले ही तय मानी जा रही थी।
 
पंजाब में आप की जीत के लिए सिद्धू ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें। आप को बधाई!
चुनावी सर्वेक्षण में भी इसी तरह के रुझान सामने आए थे। एक सर्वे में दावा किया गया था कि अमृतसर ईस्ट न तो सिद्धू चुनाव जीत पाएंगे और न ही अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया।
अगला लेख
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हारे, कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा : Live Commentary