1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. Captain Amarinder Singh corona positive

चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित

Captain Amarinder Singh
चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित हो गए। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं हल्के लक्षणों के बाद, कोविड की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मैंने खुद को अलग-थलग कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।'
 
हाल में ही 79 वर्षीय नेता ने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। कुछ दिन पहले, सिंह की पत्नी और पटियाला से कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर भी वायरस से संक्रमित हुईं थीं।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन चुनावों में भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।
अगला लेख
Ground Report : मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर क्या भाजपा की होगी हैट्रिक