गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. पंजाब
  4. PM Modi in Jalandhar
Written By
Last Updated :जालंधर , शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (16:18 IST)

पंजाब के जालंधर में मोदी की चुनाव रैली...

पंजाब के जालंधर में मोदी की चुनाव रैली... - PM Modi in Jalandhar
जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब में भाजपा और अकाली दल के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा...  
 


* हमने इस पैसे से गरीबों के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्‍था की।  
* पहले लोग 9 सिलेंडर या 12 सिलेंडर का खेल खेल रही थी। 
* मेरे कहने पर सवा करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी। 
* सांसद को 25-25 कूपन मिलते थे। 
* हमारे देश में गैस का सिलेंडर लेने के लिए किसी सांसद की सिफारिश की जरूरत पड़ती थी। 
* वर्ग 3 और 4 में हमने साक्षात्कार को खत्म किया।  
* विरोधी सोचते हैं, मोदी झुकता नहीं। 
* 3 महीने से मुझ पर जुल्म हुए हैं। 
* कांग्रेस सरकार के मंत्री के घर से 150 करोड़ से ज्यादा नकदी पकड़ी गई। न तो कांग्रेस उन्हें हटानी की सोच रही है, न मीडिया इसकी चर्चा कर रही है। 
* पहले खबर आती थी कितना गया, अब खबर आती है कितना आया। 
* राजनी‍ति में भी भ्रष्टाचार खत्म करना है। 
* कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी। 
* नोटबंदी से लूट-लूटकर इकट्ठा की गई 70 साल की कमाई खतरे में। 
* कुछ लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से परेशान है।
* 10 हजार करोड़ में से छ हजार करोड़ जारी किए गए। 
* ओआरओपी में 10 हजार करोड़ से ज्यादा लागत आई। 
* राजग सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन में लागू कराया। 
* कांग्रेस ने 40 साल तक वन रैंक, वन पेंशन को लटकाया। 
* हमने दुश्मनों को उसी की भाषा में जवाब दिया। 
* लक्षित हमलों के बाद पंजाब में सबसे ज्यादा जश्न मना।  
* हिंदुस्तान के हक का पानी हम पंजाब लाएंगे। 
* सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान से पंजाब के लिए लाएंगे। 
* क्या पंजाब के किसानों को पानी नहीं मिलना चाहिए। 
* इससे उत्पादन भी बढ़ा। 
* यूरिया अब खेती से अलावा कोई काम नहीं आ सकता। 
* हमने चोरी, भ्रष्टाचार और बेईमानी को रोका है। 
* पिछले दो सालों से किसानों को यूरिया की कोई दिक्कत नहीं आई। 
* हमारे देश में यूरिया को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों में झगड़े चलते थे।
* विकास की राजनीति करों, विनाश की नहीं। 
* समास्याओं का समाधान विकास में।
* कांग्रेस अब देश में सिर्फ इतिहास है। उससे अब कुछ नहीं होगा। 
* कांग्रेस डूबती नैया है वह पंजाब को पार नहीं लगा सकती। 
* सत्ता के लिए कांग्रस ने लेफ्ट से भी हाथ मिलाया।
* यूपी में पहले सपा को कोसा फिर उसी से गठबंधन किया। 
* कांग्रेस कमाल की पार्टी है, सत्ता के लिए किसी से भी हाथ मिला लेती है। 
* पंजाब प्रकाशसिंह बादल के नेतृत्व में आगे जाएगा।  
* बादल साब की तपस्या ऐसी है कि यहां की जनता फिर बादल साब को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। 
* जैसे पानी के बिना मछली छटपटाती है, वैसे ही कांग्रेस सत्ता के बगैर छटपटा रही है। 
* देश ने दलों को भी देखा है और नेताओं को भी देखा है। 
* युवाओं को बदनाम करने वालों को सजा दें पंजाब।  
* युवाओं पर गंदी राजनीति करने वालों ने पाप किया। 
* पंजाब के युवाओं की छवि खराब करने की कोशिश। 
* राजनीतिक स्वार्थ में वे लोग पंजाब को दांव पर लगा रहे हैं।
* कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण पंजाब को बदनाम कर रहे हैं।
* पंजाब का गेंहू पूरे देश में मशहूर। 
* यहां का किसान हिंदुस्तान का पेट भरते हैं, जवान देश की रक्षा करते हैं। 
* यहां का किसान हिंदुस्तान का पेट भरते हैं। 
* यह धरती वीरों की है। 
* पंजाब त्याग और बलिदान की धरती। 
* पंजाब के भाग्य को नई दिशा मिलेगी।