सम्बंधित जानकारी
- Vinesh Phogat के Disqualified होने से जुड़े हर सवाल का जवाब
- IOA चीफ PT ऊषा ने बताया अभी भी है उम्मीद, विनेश के लिए दायर की है Review Petition
- केन्या की खिलाड़ी को अयोग्य होने के बाद भी मिला था Silver Medal, फिर विनेश को क्यों नहीं मिला मौका?
- विनेश ही नहीं यह पहलवान भी हो चुकी है ज्यादा वजन के कारण बाहर, जानिए नियम
- बाल काटे, खून तक निकाला गया लेकिन एक रात में 50 किलोग्राम तक नहीं पहुंच सका विनेश फोगाट का वजन
रेसलर विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास, कहा कुश्ती जीती, मैं हार गई
vinesh phogat : पेरिस ओलंपिक की 50 किलो महिला कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई होने से निराश विनेश फोगाट ने आज खेल से संन्यास ले लिया। ALSO READ: Vinesh Phogat के Disqualified होने से जुड़े हर सवाल का जवाब
विनेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।
पहलवान बजरंग पुनिया ने इस पोस्ट के जवाब में कहा कि विनेश आप हारी नही हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो।माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 7, 2024
अलविदा कुश्ती 2001-2024
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी
उल्लेखनीय है कि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से विनेश के प्रतियोगिता से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। उन्हें मेडल से भी वंचित होना पड़ा। हालांकि फैसले के खिलाफ उन्होंने अपील की है। इस पर फैसला आज होना है।विनेश आप हारी नही हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो https://t.co/oRTCPWw6tj
— Bajrang Punia (@BajrangPunia) August 8, 2024
विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था लेकिन उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। 29 वर्ष की विनेश को खेलगांव में पोली क्लीनिक ले जाया गया क्योंकि सुबह उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ALSO READ: केन्या की खिलाड़ी को अयोग्य होने के बाद भी मिला था Silver Medal, फिर विनेश को क्यों नहीं मिला मौका?
भारतीय ओलंपिक संघ ने विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि हमें यह खबर देते हुए खेद हो रहा है कि विनेश फोगाट महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग से अयोग्य घोषित कर दी गई है। पूरी रात टीम के अथक प्रयासों के बावजूद सुबह उसका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
