sundarkand

विवाह पंचमी 2025: क्यों है यह दिन खास? जानिए श्रीराम-जानकी की कृपा पाने के उपाय

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 24 नवंबर 2025 (16:56 IST)
Ram Sita Vivah: इस वर्ष 2025 में विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जा रही है। भारतीय हिन्दू पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी का पर्व मार्गशीर्ष या अगहन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन हिन्दू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और देवी सीता/जानकी का विवाह जनकपुरी में संपन्न हुआ था। इसीलिए यह दिन राम और जानकी के अटूट और आदर्श प्रेम का प्रतीक है। इस दिन श्रीराम जानकी की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं, आइए यहां जानते हैं...ALSO READ: Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय
 
श्रीराम-जानकी की कृपा पाने के उपाय:
 
1. उपवास रखें: विवाह पंचमी के दिन उपवास रखने से मन और आत्मा शुद्ध होती है, और भगवान श्रीराम और माता सीता की कृपा मिलती है। इससे विवाह में सुख-शांति बनी रहती है।
 
2. हनुमानजी की पूजा: हनुमानजी भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं। इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से अविवाहितों के सभी विघ्न दूर होते हैं और सुखमय जीवन की शुरुआत होती है।
 
3. सीता-राम मंत्र का जाप: 'ॐ श्रीराम जय राम जय जय राम' या 'ॐ सीता रामाय नम:।' इन मंत्रों का जाप विवाह पंचमी के दिन विशेष रूप से करने से परेशानियों में गुजर रहे जातकों को समृद्धि और सफलता मिलती है।
 
 
4. संतान सुख के लिए पूजा: जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति में बाधाएं आ रही हैं, वे इस दिन विशेष रूप से माता सीता की पूजा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
 
5. राम विवाह प्रसंग का पाठ: विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस में वर्णित श्रीराम के विवाह के प्रसंग का पाठ करना या सुनना शुभ माना जाता है, जिसे सुखांत करके समाप्त कर दिया जाता है। जिससे जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है। यह तिथि स्वयं भगवान विष्णु के अवतार राम और देवी लक्ष्मी के अवतार सीता के पवित्र और दिव्य विवाह का प्रतीक है, जो उनके दांपत्य जीवन के आदर्श, प्रेम, त्याग और समर्पण को दर्शाता है। अत: इस दिन इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हरतालिका तीज व्रत की कथा

हरतालिका तीज व्रत शब्द का अर्थ, महत्व और इतिहास

Ganesh chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी उत्सव में 10 दिनों तक करें 10 भोग अर्पित

गणेश चतुर्थी 2026: 9 साल बाद इस बार 12 दिनों का रहेगा गणेश उत्सव, जानिए क्यों है खास?

अगला लेख